पूर्व सैनिकों ने 94 वर्षीय वीरांगना को किया सम्मानित

Spread the love

रुद्रपुर। पूर्व सैनिक संगठन शांतिपुरी ने 94 वर्षीय वीरांगना कलावती देवी को उनके घर जाकर शल और पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया है। गुरुवार को संगठन के अध्यक्ष कैप्टन कल्याण सिंह रौतेला के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने शांतिपुरी नंबर तीन के दिवंगत अर्डिनरी कैप्टन बिगर सिंह बिष्ट की 94 वर्षीय पत्नी कलावती देवी को शल एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कैप्टन रौतेला ने कहा कि उन्हें यह सम्मान संगठन के सीनियर सिटीजन सम्मान कार्यक्रम के तहत किया गया है। सैनिक संगठन प्रतिवर्ष नववर्ष पर अपने क्षेत्र के वरिष्ठतम चार पूर्व सैनिकों और चार वीरांगनाओं को सम्मानित करता आ रहा है। जिसमें अस्वस्थ होने के कारण 94 वर्षीय कलावती देवी के कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाने के कारण उन्हें घर पर जाकर सम्मानित किया गया है। सम्मानित करने वालों में अध्यक्ष कल्याण सिंह रौतेला, पूर्व अध्यक्ष देवी दत्त उपाध्याय, द्गिंबर प्रसाद जोशी, कल्याण सिंह टाकुली, नेत्र सिंह टाकुली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *