पूर्व सैनिक संगठन ने की अग्निपीड़ित परिवार की मदद

Spread the love

उत्तरकाशी। विश्वनाथ पूर्व सैनिक संगठन की ओर से बड़कोट तहसील के नंद गांव में अग्निपीड़ित परिवार को राशन, बर्तन, विस्तार सहित अन्य जरूरमंद सामग्री का वितरण किया। बता दें कि बीते 16 अगस्त को नंद गांव में पूर्व सैनिक दलवीर सिंह रावत के तीन मंजिला मकान में अचनाक आग लग गई थी। जिसमें घर में मौजूद मां बेटी भी आग में झुलस गये थे। शनिवार को विश्वना पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों ने नंद गांव जाकर पीड़ित परिवार से मिले तथा हालचाल पूछा। पीड़ित परिवार को आश्वासन देते हुए कहा कि संगठन की ओर से हर संभव मदद किया जाएगा। उन्होंने पीड़ित परिवार को खाने के लिए राशन सहित अन्य सामग्री वितरण की। इस मौके पर मेजर आरएस जमनाल, विरेंद्र सिंह नेगी, गिरधारी लाल, धीरजमणी नौटियाल, सोबेंद्र भंडारी, तेजमल शाह, इंद्र दत्त भट्ट, धर्म सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *