जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : हरेला पर्व के मौके पर पूर्व सैनिक संघर्ष समिति की ओर से ईसीएचएस व सीएसडी परिसर में पौध रोपण किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने शहीदों के नाम पर पौधा रोपण करने का संकल्प लिया। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
ट्रेनिंग अधिकारी कर्नल एके सिंह व पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें पौध रोपण पर ध्यान देना चाहिए। बिना पर्यावरण संरक्षण हम धरती पर जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। कहा कि हमें देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की याद में पौध रोपण करना चाहिए। हमारा मकसद केवल पौध रोपण ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण पर भी ध्यान देना है। अभियान के दौरान परिसर में विभिन्न प्रजाति के छायादार व फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर एमटी सूबेदार मेजर शैलेंद्र सिंह बिष्ट, समिति के महासचिव मदन सिंह नेगी, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, अनसूया प्रसाद सेमवाल, गोपाल सिंह, ठाकुर सिंह, सूरबीर खेतवाल, जीत सिंह भंडारी, नंदन सिंह, सुरेंद्र सिंह, अनसूया प्रसाद गोस्वामी, भारत सिंह नेगी, राम प्रसाद डोबरियाल, विक्रम सिंह, पुष्कर सिंह, ताजबर सिंह आदि मौजूद रहे।