श्रीनगर में पूर्व सैनिकों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : वन रैंक, वन पेंशन (ओआरओपी) में विसंगतियों के विरोध में गौरव सेनानी संगठन के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने यहां रैली निकालकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने कहा कि ओआरओपी की विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर दिल्ली जंतर-मंतर में आंदोलन कर रहे पूर्व सैनिकों को उनका खुला समर्थन है।
गोला पार्क में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व सैनिकों ने कहा कि ओआरओपी में कई तरह की विसंगतियां हैं। जिससे पूर्व सैनिकों के सामने दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने एमएसपी की विसंगतियों, पेंशन की विसंगति को दूर करने सहित 2016 के बाद पेंशन आने वाले पूर्व सैनिकों को भी ओआरओपी का लाभ दिलाने की मांग की। कहा यदि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लेती है तो पूर्व सैनिक जगह-जगह आंदोलन व धरना प्रदर्शन के लिए विवश होंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। मौके पर मथुरा प्रसाद सिलोड़ी, विजेंद्र कैंतुरा, अरूण बहुगुणा, राजेंद्र सिंह चंद, मातबर सिंह धनाई, इंद्र सिंह पंवार, मनमोहन, सुनील काला, हरि प्रसाद उनियाल, हर्षवर्धन सिंह नेगी, राजेश बहुगुणा, सुदर्शन रौथाण आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *