वन रैंक वन पेंशन के समर्थन में पूर्व सैनिकों ने दिया धरना

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : पूर्व सैनिक सेवा कल्याण समिति श्रीकोट के गौरव सैनानियों ने वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) की विसंगतियों पर गहरा रोष व्यक्त किया।
सोमवार को पूर्व सैनिकों ने दिल्ली के जंतर मंतर में चल रहे वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) के समर्थन में स्थानीय गोला पार्क में धरना दिया। पूर्व सैनिकों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। धरना प्ररदर्शन के दौरान पूर्व सैनिकों ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन में किया गया फेरबदल पूर्व सैनिकों को आहत करने वाला है। विसंगतियों से पूर्व सैनिकों में निराशा है तथा उनका मनोबल कम हो रहा है। धरना प्रदर्शन करते हुए पूर्व सैनिकों ने कहा कि यदि जल्द से मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है तो वह सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष दर्शन सिंह भंडारी, प्रेम सिंह रावत, अवतार सिंह नेगी, दीवान सिंह रावत, स्वरूप सिंह नेगी, जगमोहन सिंह बिष्ट, मस्तान सिंह, रामलाल कोटी, रामचंद्र सिंह, दीपक सिंह रौथाण, अनिल नौटियाल, जगदीश प्रसाद भट्ट, भरत, राकेश, देवेंद्र प्रसाद, रणजीत सिंह, राजेंद्र प्रसाद भट्ट, विकास मलासी, मनवर सिंह आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *