पूर्व सैनिकों ने भरी नशे के खिलाफ हुंकार

Spread the love

रुद्रपुर। नशे के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने हुंकार भरते हुए क्षेत्र को इससे मुक्त करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने विधायक अरविंद पांडे के नशा मुक्ति अभियान का समर्थन किया। साथ ही केंद्र सरकार से नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग की। शुक्रवार को कुल्हा रोड चक्की मोड़ स्थित सैनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में सैनिक परिषद के सदस्य सूबेदार मेजर खड़क सिंह कार्की (सेनि.) ने कहा कि युवा देश का भविष्य होता है। नशे के मकड़जाल में फंसते जा रहे युवाओं को नहीं रोका गया तो देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। पूर्व सैनिकों ने क्षेत्र को नशा मुक्त करने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक के जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर नंदन सिंह कोश्यारी (सेनि.) ने कहा कि नशे करोबारियों के खिलाफ मौजूदा कानून नाकाफी है। सरकार को इनके खिलाफ सख्त कानून बनना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन धन सिंह कोरंगा (सेनि.) ने की। इस दौरान भगवान सिंह पांगती, हिम्मत सिंह कुंवर, गोपाल ठठोला, गोविंद चौहान, राजेंद्र पानू, धीरज कार्की, महेश दानू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *