पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने दी संसद घेराव की चेतावनी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने वन रैंक, वन पेंशन में व्याप्त विसंगितयों को दूर करने की मांग की है। साथ ही इस संबध में शीघ्र कार्रवाई न होने पर संसद घेराव की चेतावनी दी है।
इस संबध में समिति अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत व मीडिया प्रभारी बलवान सिंह रावत की ओर से गढ़वाल सांसद तीरथ सिह रावत को प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि वन रैंक, वन पेंशन-2 में व्याप्त विसंगितयों को दूर करने को लेकर पूर्व सैनिकों की ओर से दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन अभी तक उनकी मांग पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। कहा कि समस्या को सुलझाने के लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट के तीन सेवानिवृत्त जजों की कमेटी का गठन किया जाना चाहिए। ज्ञापन में चेतावनी भी दी गई है कि इस संबध में शीघ्र कार्रवाई न होने पर पूर्व सैनिक 23 जुलाई को संसद का घेराव करने पर मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *