पूर्व सैनिकों ने दिया जिला बनाओ आंदोलन को समर्थन

Spread the love

पिथौरागढ़। क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने भी जिला गठन की आवाज बुलंद की है। उन्होंने जिला बनाओ आंदोलन को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा जिला क्षेत्र के हर व्यक्ति की मांग है, इसे सरकार को पूरा करना होगा। कहा जिला गठन की यह लड़ाई सबको मिलकर लड़नी होगी। शनिवार को रामलीला मैदान में पूर्व सैनिकों ने सेवानिवृत्त डीजी कुंदन सिंह पांगती की अध्यक्षता में बैठक की। उन्होंने कहा डीडीहाट जिला बनने से क्षेत्र का विकास संभव है। सालों से क्षेत्र के लोग जिला गठन की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार इसके लिए गंभीरता नहीं दिखा रही। कहा पूर्व सैनिक जिला बनाओ संयुक्त मोर्चा के साथ मजबूती से खड़े हैं। हर पूर्व सैनिक इस आंदोलन को सफल बनाएगा। कहा जिला बनने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। चेतावनी देते हुए कहा जल्द जिला नहीं बना तो सरकार को इसकी कीमत चुकानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *