पूर्व सैनिकों ने निकाला कैंडल मार्च, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व सैनिकों संघर्ष समिति ने कैंडल मार्च निकालकर कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान समिति ने वीर नारियों को भी सम्मानित किया। कहा कि देश की रक्षा में दिया गया वीर सैनिकों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बुधवार शाम सात बजे हिंदू पंचायती धर्मशाला से मालवीय उद्यान तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान कारगिल शहीदों की वीर नारियों को फूल माला व शॉल देकर सम्मानित किया गया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत ने देश के सपूतो को याद करते हुए कहा कि हमें शहीदों की शहादत को याद करते हुए देश के लिए सम्मिलित होकर अपने क्षेत्र में राष्ट्र हित के कार्य करने चाहिए। कहा कि भारत देश एक सशक्त शक्ति के रूप में विश्व मानचित्र पर अपनी अलग छाप रखता है। भारत पूरे विश्व को मार्गदर्शन देता है। मीडिया प्रभारी बलवान सिंह रावत ने कहा कि देश की रक्षा में दिए गए वीर सैनिकों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। रैली में ठाकुर सिंह गुसाईं, मेहरबान सिंह चौहान, मदन सिंह नेगी, राजेश बिष्ट, भारत सिंह नेगी, सुरेश गुसाईं, गोपाल नेगी, देवेन्द्र सिंह रावत, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह नेगी, गोपाल सिंह नेगी, लाल सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह रावत, प्रकाश सिह रावत, बीरेंद्र सिंह, चन्दन सिंह, प्रवीन सिंह, देवेन्द्र धस्माना, सयन सिंह रावत, मोहन सिंह नेगी, विनोद सिंह रावत, विनोद घनशाला, जीत सिह भंडारी, पुष्कर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *