वेतन एवं पेंशन में विसंगतियों के विरोध में पूर्व सैनिकों ने निकाली रैली

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : नगर पंचायत सतपुली में नयार घाटी गौरव सैनानी संगठन की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सैनिकों के वेतन और पेंशन विसंगतियों को ठीक करने को लेकर अपने विचार रखे गए। बैठक के बाद पूर्व सैनिकों ने वेतन एवं पेंशन में विसंगतियों के विरोध में सतपुली बाजार में रैली निकाली।
सोमवार को सेनि. कैप्टन रणधीर सिंह नेगी ने बताया कि वेतन एवं पेंशन में विसंगतियों को लेकर काफी समय से उसे सही किए जाने की नयार घाटी गौरव सैनानी संगठन सतपुली मांग कर रहा है। संगठन ने जेसीओ, एनसीओ जवानों की पेंशन पहले की तरह 70 फीसदी करने, वेतन और पेंशन फिटमैट फैक्टर सबके लिये एक समान किये जाने, स्वैच्छिक सेवा निवृति वाले पूर्व सैनिकों को भी समान पद समान वेतन का लाभ मिले, अपंगता पेंशन भी सभी पदों की एक समान हो सहित अन्य मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को एक मांग पत्र उपजिलाधिकारी सतपुली के माध्यम से भेजा। इस मौके पर रणधीर सिंह नेगी, भगवान सिंह रौतेला, आनंद मणि बलोनी, मदन सिंह पंवार, बलबीर सिंह नेगी, शेखर सिंह, स्वरुप सिंह, बालेश्वरी देवी, राजेश्वरी देवी, संगीता देवी, अर्जुन सिंह, गौतम सिंह बिष्ट, सुरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *