केंद्रीय विद्यालय को पूर्व सैनिकों ने दिया धरना

Spread the love

पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मुख्यंमत्री व काबीना मंत्री को भेजा पत्र
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पूर्व सैनिकों की ओर से केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व काबीना मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत को पत्र भेजा।
सोमवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने तहसील परिसर संगठन के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि कोटद्वार सैनिक पृष्ठ भूमि वाला क्षेत्र है। क्षेत्र की जनता व यहां निवासरत पूर्व व सेवारत सैनिक पिछले लंबे समय से केंद्रीय विद्यालय की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा उनकी मांग को लगातार अनसुना किया जा रहा है। जिसके कारण अभिभावक अपने बच्चों का अन्य महंगे स्कूलों में दाखिला कराने के लिए मजबूर हैं, इसलिए कोटद्वार क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खोला जाना चाहिए। धरना प्रदर्शन करने वालों में सुभाष कुकरेती, उमेद सिंह, सुरेश रावत, बलवान सिंह, श्रीकांत नौगांई, अनूप बिष्ट, जीके बड़थ्वाल, शूरवीर खेतवाल, सीपी डोबरियाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *