सैण गांव में अग्निवीर की ट्रेनिंग होने का पूर्व सैनिकों ने किया स्वागत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत के गांव सैण में अग्निवीर की एडवांस ट्रेनिंग होने का स्वागत किया है। कहा कि इससे पहाड़ के युवा सेना में भर्ती के लिए प्रेरित होंगे।
परिषद के संरक्षक गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल ने कहा कि देश की सेवा के लिए दिए गए जनरल विपिन रावत के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि जनरल विपिन रावत मूल रूप से सैण गांव के रहने वाले थे। ऐसे में सेना ने उनके गांव की सुध ली और उसे अग्निवीर की एडवांस ट्रेनिंग के लिए चिह्रित किया है। कहा कि इससे पहाड़ के युवाओं को सेना में भर्ती की प्रेरणा मिलेगी। साथ ही पलायन से खाली हो रहे पहाड़ को भी संजीवनी मिलेगी। इस मौके पर देवेंद्र सिंह नेगी, बलवान सिंह रावत, अनिल डबराल, अनूप बिष्ट, हरीश खुगशाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *