तीन अप्रैल को पूर्व सैनिक निकालेंगे रैली

Spread the love

बागेश्वर। उत्तराखंड पूर्व सैनिक संगठन वन रेंक वन पेंशन की विसंगतियों को लेकर आक्रोशित है। उन्होंने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। कहा कि तीन अप्रैल को विशाल रैली निकाली जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी से भी अनुमति ली जाएगी। स्थानीय होटल पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता दर्वान सिंह हरड़िया ने की। कहा कि जिले के पूर्व सैनिकों और बीर नारियों में आक्रोश है। वन रेंक वन पेंशन रिवीजन भाग-दो में विसंगतियां हैं। इसका विरोध किया जाएगा। देश की सीमाओं पर जवानी दी। देश की रक्षा की और भारतवासी बिना भय की नींद सोए। वर्षा, हिमपात, ठंड, गर्मी में भी जवानों ने पसीना बहाया। कई साथी देश के लिए भी शहीद हुए। केंद्र सरकार ने वन रेंक वन पेंशन की बात की। भाजपा सरकार को समर्थन किया। लेकिन अब अपने हक लेने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि तीन अप्रैल को नुमाइशखेत मैदान पर पूर्व सैनिक और वीर नारियां एकत्र होंगे। वहां से जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकाली जाएगी। प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। इस दौरान सचिव खड़क सिंह चौळान, राजेंद्र सिंह नगरकोटी, चंचल सिंह रावत, धन सिंह भौर्याल, बालम सिंह, देवेंद्र सिंह भौर्याल, राम गिरी गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *