पिथौरागढ़ में भी बनाए जाए परीक्षा केंद्र

Spread the love

पिथौरागढ़। बेरोजगार संगठन ने सीमांत में यूपीएससी, एसएससी सहित अन्य परीक्षाओं का केंद्र बनाने की मांग की है। बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष हिमांशु गढकोटी, हिमांशु जोशी ने कहा कि जनपद में सिर्फ समूह ग से जुड़े परीक्षाओं का केंद्र बनाया जा रहा है। यूपीएससी, केंद्रीय व अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाओं के लिए बेरोजगारों को महानगरों की ओर दौड़ लगानी पड़ रही है। उन्होंने यूपीएससी के अध्यक्ष से कार्रवाई कर केंद्रीय परीक्षाओं का केंद्र पिथौरागढ़ बनाने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *