आबकारी टीम ने चलाया शराब के खिलाफ अभियान

Spread the love

पिथौरागढ़। जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने दो भट्ठियां ध्वस्त कर हजारों लीटर लहन नष्ट कर दिया। गुरुवार देर शाम आबकारी इंस्पेक्टर सोनू सिंह के नेतृत्व में टीम ने खाईखेड़ा में बहल्ला नदी के किनारे लगाई गई दो भट्ठियों को तोड़ कर नष्ट कर दिया। जबकि 80 लीटर शराब बरामद की है। टीम में एसआई असीम सिद्दीकी, देवेंद्र कुमार, विजेंद्र जीना, भुवन चौसाली, ष्ण चंद्र रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *