व्यास के शिक्षा निदेशक बनने पर पैतृक गांव में उत्साह

Spread the love

नई टिहरी : विद्यालयी शिक्षा विभाग में कार्यरत अपर निदेशक कुमाऊं लीलाधर व्यास को माध्यमिक शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी मिलने पर पैतृक गांव विशन और पूरे भिलंगना क्षेत्र में उत्साह बना है। स्थानीय लोगों ने कहा कि विभाग के दूसरे सर्वोच्च पद पर पहुंचकर व्यास ने क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों की समस्याएं हल होंगी। बीते बुधवार को शासन ने व्यास को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी थी। उनकी नियुक्ति पर विधायक शक्ति लाल शाह, जिपं अध्यक्ष सोना सजवाण, प्रमुख बसुमति घणाता, जिपं सदस्य सोना नौटियाल, गिरीश नौटियाल, डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष रजनीकांत सुरीरा, बूढ़ाकेदार मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र नेगी, प्राशिसं के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर नेगी, लोकेंद्र सिंह, प्रधान सनोप सिंह राणा, धनपाल सिंह गुनसोला, मायाराम व्यास, सुशील देव, लोकेंद्र जोशी, केदार बत्र्वाल आदि ने खुशी जताई है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *