भाजयुमो की कार्यकारणी का विस्तार

Spread the love

नई टिहरी। भाजपा पार्टी दफ्तर में आयोजित बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकारणी का विस्तार किया। भाजपा जिला युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज बरवाण के नेतृत्व में युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मनीष राणा ने नई टिहरी युवा मोर्चा मंडल कार्यकारणी का विस्तार किया गया है। कार्यकारणी में नीरज गिरी को महामंत्री, शुभम नेगी, अंशुल कोठियाल तथा मौलिक डबराल को उपाध्यक्ष, विपिन जोगियाल, प्रवेश बर्त्थवाल, सूरज गिरी को मंत्री, आशीष चौहान को मीडिया प्रभारी, हिमांशु चंद्र सोशल मीडिया प्रभारी, अर्जुन, सक्षम पुंडीर और फहीम को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *