उक्रांद युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बृजमोहन सजवाण और अशोक बोहरा को केंद्रीय महामंत्री बनाया है। देहरादून में पार्टी कार्यालय में सोमवार को हुई बैठक में प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। जिसके तहत रविंद्र ममगाईं को केंद्रीय प्रवक्ता, प्रीति थपालियाल, मनोज नेगी, उत्तम सिंह बिष्ट, दयाल नेगी, विनीति सकलानी, विकास भट्ट, मुकेश कुंद्रा को केंद्रीय संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। अजीत पंवार, अंकेश भंडारी, पंकज पोखरियाल, किशन बिहारी भट्ट, दीपक भाकुनि को केंद्रीय सचिव बनाया गया। वहीं, परवीन चंद रमोला को देहरादून परिक्षेत्र का महानगर अध्यक्ष चुनाया गया। केंद्रीय अध्यक्ष बिष्ट ने सभी पदाधिकारियों से प्रदेश के हित में लड़ाई को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। मौके पर युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय महामंत्री बृज मोहन सजवाण, रविंद्र ममगाईं, परवीन रमोला, विकास भट्ट, प्रीति थपलियाल, अरविंद बिष्ट, अंकेश भंडारी, पंकज पोखरियाल, जय प्रकाश उपाध्याय, मुकेश कुंद्रा, श्याम रमोला, शक्ति शैल कपरुवाण, आनंद प्रकाश जुयाल, किरन रावत, मीनाक्षी घिल्डियाल, शिव प्रसाद सेमवाल, जितेंद्र पंवार, अरुण नौटियाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *