प्रदेश व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार

Spread the love

 

हरिद्वार(आरएनएस)। प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक जगजीतपुर में संपन्न हुई। जिसमें युवा जिलाध्यक्ष विशाल गोस्वामी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शुभम सुखीजा और शैलेन्द्र कुमार को महामंत्री, शुभम नौटियाल, विनय शर्मा को उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष कमल राजपूत, मंत्री विदेश चौहान, सह मंत्री विक्की चौटाला, मीडिया प्रभारी विकास रावत, सह मीडिया प्रभारी मोहित सिंह, कार्यकारिणी सदस्य रवि ठाकुर, संदीप कुमार, तरुण अरोड़ा को मनोनीत किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापारी हितों की रक्षा के लिए शपथ दिलाई। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि किसी भी रूप में शहर के बीचों बीच पड टैक्सी का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। पड टैक्सी का संचालन होने से शहर के व्यापार और व्यापारी का भारी नुकसान होगा। सरकार पड टैक्सी का संचालन गंगा किनारे करें। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष भगवत अग्रवाल और प्रदेश महामंत्री मयंक मूर्ति भट्ट ने कहा कि जल्द ही कनखल, ज्वालापुर, नवोदय नगर सहित नई इकाईयों का गठन किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव दीपक गौनियाल, जिलाध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट, जिला महामंत्री अजय अरोड़ा, चन्दर शेखर गोस्वामी, दीपक गौनियाल, राजेश सुखीजा, अजय अरोरा, विजय प्रजापति, प्रवीण शर्मा, विमल सेक्सेना, राजकुमार अग्रवाल, लक्ष्मी पति बालाजी, मुन्ना चौहान, सुभाष खट्टर आदि उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *