अभद्रता करने वालों को निष्कासित करें पार्टी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
पौड़ी। कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने पार्टी की बैठक में पूर्व सैनिकों से अभद्रा करने वालों को निष्कासित करने की मांग की है। कहा कि जब तक अभद्रता करने वालों को निष्कासित नहीं किया जाता वह पार्टी के कार्यक्रमों में भाग नहीं लेंगे।
नगर पूर्व सैनिक कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पदमेंद्र सिंह बिष्ट, विजय सिंह नेगी, ओम प्रकाश की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 29 अक्तूबर को पर्यवेक्षक नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा की मौजूदगी में हुई समीक्षा बैठक में पूर्व सैनिकों के साथ अभद्रता की गई थी। इससे पूर्व सैनिकों में नाराजगी बनी है। कहा कि जब तक अभ्रदता करने वालों को पार्टी निष्कासित नहीं करती है तब तक नगर पूर्व सैनिक कांग्रेस से जुड़े पूर्व सैनिक कांग्रेस के किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। इस मौके पर गिरीश कठैत, राम सिंह रावत, जयवंत पटवाल, बलवीर सिंह, वासुदेव, महेंद्र सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *