20 मार्च तक योजनाओं का खर्च जरूरी

Spread the love

 

चमोली। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना जिला योजना, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित एवं बाहय सहायतित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुये कहा प्रस्तावित योजनाओं के कार्य 20 मार्च तक पूरा करते हुए शत प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। अर्थ एवं संख्याधिकारी ने समिक्षा बैठक में बताया कि अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष जिला सेक्टर में 93़40 प्रतिशत, राज्य सेक्टर में 81़50 प्रतिशत तथा केन्द्र पोषित में 94़77 प्रतिशत व्यय हो चुका है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, प्रभागीय वनाधिकारी अलकनन्दा सर्वेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी एसपी कुडियाल, अर्थ एवं संख्याधिकारी विनय जोशी सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *