विशेषज्ञ टीम ने किया टीचर्स कॉलोनी का निरीक्षण

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : नगर निगम श्रीनगर क्षेत्र की टीचर्स कॉलोनी में हुए भीषण भू-धंसाव एवं भूस्खलन से 15 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं। स्थिति को देखते हुए मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को मामले की जानकारी दी। संज्ञान लेते हुए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने प्रभावित परिवारों से फोन पर वार्ता की और उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने रेलवे प्रशासन से बात कर विशेषज्ञ टीम को मौके पर भेजने के निर्देश दिए। गुरुवार को सुबह देहरादून से रेलवे की टीम श्रीनगर रवाना हुई। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण टीम दोपहर बाद श्रीनगर पहुंच सकी और प्रभावित क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। जांच टीम में आरवीएनएल के महाप्रबंधक पामीर अरोड़ा, अपर महाप्रबंधक एवं भू-वैज्ञानिक विशेषज्ञ विजय डंगवाल, टीम लीडर (टनल) हुसैन कैरागोन, जियो-टेक्निकल इंजीनियर अहमद, टनल फोरमेन अली रैज सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। टीम ने आश्वासन दिया कि विभागीय रिपोर्ट और जिलाधिकारी की टेक्निकल टीम की रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवारों को हर संभव मुआवजा दिलाया जाएगा। इस मौके पर पार्षद शुभम प्रभाकर, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा डॉ. सुधीर जोशी, पूर्व पालिका अध्यक्ष विपिन चंद्र मैठाणी, व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल, गणेश भट्ट आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *