जयन्त प्रतिनिधि
सतपुली : सतपुली जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के दिशा निर्देशन पर मानव अधिकार दिवस के मौके पर हंस चिल्ड्रंस एकेडमी इंटर कॉलेज सतपुली में विधिक शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में सिविल जज जूनियर डिवीजन सतपुली सुश्री नेहा ने छात्रों को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मानव अधिकार दिवस और महिला अपराध तथा पास्को एक्ट की जानकारी दी। इस अवसर पर थानाध्यक्ष सतपुली जगमोहन रमोला ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम, नशे के प्रति जागरूक किया। उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहने की अपील की। साथ ही सड़क सुरक्षा के नियम बताये। कार्यक्रम का संचालन करते हुए पीएलबी सतपुली पुष्पेंद्र राणा ने विधिक सेवा, विधिक सहायता, नालसा, सालसा व डालसा की योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती अंजलि बिजल्वाण, प्रबंधक कमलेश बिजल्वाण सहित शिक्षिक-शिक्षकाएं, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।