नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मोटे अनाज के फायदे बताएं

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के उपलक्ष में एनसीसी कैडेटों द्वारा बाजरे के महत्व को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। साथ ही मोटे अनाज के फायदों के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रोफेसर और कैडेटों ने मोटे अनाज की फसल उगाने और मोटे अनाज खाने की शपथ ली।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनता के बीच मोटा अनाज का सेहत पर फायदे का संदेश दिया। साथ ही इसके उपयोग का सही तरीका बताया। इस दौरान कैडेटो ने एक-एक कर ज्वार, बाजरा आदि मिलेट्स से संबंधित अनेक जानकारियां लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया। बताया कि कैसे मिलेट्स खाना और लगाना अन्य अनाजों की तुलना में ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार ने मोटे अनाजों के फायदे पर प्रकाश डाला। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. देवेन्द्र सिंह चौहान ने सभी को मोटे अनाज उगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर सीमा चौधरी सहित कैडेट सुमित सिंह, सिद्धार्थ, करन, योगेश, विशाल, अंजलि राणा, सिमरन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *