सही प्रगति न होने पर लोनिवि लैंसडौन से मांगा स्पष्टीकरण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला योजना में स्वीकृत कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो कार्य पूर्ण व प्रगति पर हैं, उनका विवरण प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस कार्य में जो धनराशि खर्च हुई है उसका विवरण भी प्रस्तुत करें। इस दौरान उन्होंने विभागवार कार्यों की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का विवरण प्रस्तुत करें। इस दौरान लोक निर्माण विभाग लैंसडौन की ओर से सही प्रगति न होने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब किया।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण, जल संस्थान, जल निगम, राजकीय सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त कार्यों का बेहतर डिस्प्ले बोर्ड चस्पा करें और उसमें लागत, वर्ष व योजना का नाम दर्ज करना सुनिश्चित करें। जिससे लोगों को योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी। साथ ही उन्होंने पूराने कार्यों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधूरे कार्यों को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने पुराने कार्यों की देनदारी की जानकारी भी ली। कहा कि गत वर्ष जो कार्य शुरू हुए तथा जो नहीं हुए उनका विवरण भी जल्द प्रस्तुत करें। उन्होंने राजकीय सिंचाई को निर्देशित किया कि सभी कार्यों की सही रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि तीन चरणों में कार्यों का फोटोग्राफ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कहा कि कार्य प्रारंभ होने से पूर्व, कार्य प्रारंभ के समय व कार्य पूर्ण होने के बाद की फोटोग्राफ उपलब्ध कराएं। साथ ही कहा कि बुकलेट में समस्त कार्यों की जानकारी दर्ज करें। इस अवसर पर अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, अधिशासी अभियंता जल संस्थान एसके रॉय, अधिशासी अभियंता कोटद्वार संतोष कुमार, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *