मांगों को लेकर बिजली कार्मिकों का प्रदर्शन

Spread the love

नैनीताल। 14 सूत्री मांगों को लेकर नैनीताल में भी विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संघ के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य सरकार को चेतावनी दी कि यदि हफ्तेभर के भीतर उनकी मांगों पर सरकार ने विचार नहीं किया तो वे 30 दिसंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार को बाध्य होंगे। बुधवार को मल्लीताल स्थित बिजली कार्यालय के बाहर एकत्र हुए कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि दो माह पहले राज्य सरकार द्वारा प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को उनकी सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था, जिस पर आज तक अमल नहीं किया गया है। इस वजह से कर्मचारी एक बार फिर प्रदेशभर में हड़ताल करने को बाध्य हुए हैं। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर सप्ताह भर के भीतर कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं की गईं तो कर्मचारी 30 दिसंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। प्रदर्शन के दौरान कंचन जोशी, प्रभुनाथ सिंह, रुबीना खान, उमेश मेहता, फारूक मोहमद, दीपर्चाना, विनोद सिंह शाही, योगिता भाकुनी, रमेश बिष्ट, नवीन, हरीश भट्ट, प्रेम बिष्ट, गजेंद्र, राजू, सूरज सिंह, रमेश चंद्र, मुनीश, देवेंद्र कुमार, सुरेन्द्र पानु, एबी रहमान, जीवन पांडे, चंदन सिंह, नवीन इंदर, भास्कर फुलारा, दिनेश सिंह अधिकारी, प्रशांत बंगारी, रघुवर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *