आश्रित को पेंशन न मिलने पर जताया रोष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने एक पूर्व सैनिक की आश्रित को चार माह से पेंशन न मिलने पर रोष जताया है। इस संबंध में जांच की मांग को लेकर परिषद के सदस्यों की ओर से उपजिलाधिकारी के माध्यम से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वं एसबीआई नई दिल्ली के चीफ मैनेजर को ज्ञापन भेजा गया।
शुक्रवार को पूर्व सैनिकों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से रक्षा मंत्री व एसबीआई दिल्ली को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि पूर्व सैनिक महेशानंद के देहांत के बाद उनकी पत्नी सुरेशी देवी को पेंशन दी जानी थी, लेकिन चार माह बीत जाने के बाद भी उन्हें पेंशन नहीं मिली है। ऐसे में सैनिक के आश्रितों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। परिजन लगातार बैंक के चक्कर भी काट रहे हैं। बाजवूद उन्हें कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिल रहा। पूर्व सैनिकों ने सैनिक के परिवार के हित को देखते हुए जल्द पेंशन बहाली की मांग की है। इस मौके पर पूर्व सैनिक सीपी डोबरियाल, अनूप बिष्ट, सुभाष कुकरेती, बलवान सिंह रावत, उमेद सिंह चौधरी, एसके नोगाईं, जीके बड़थ्वाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *