चमोली। गैरसैंण विकासखंड के ग्राम प्रधानों का 12 सूत्रीय मांगें पूरी करने के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर धरना,प्रदर्शन एवं तालाबंदी कार्यक्रम शुक्रवार को भी जारी रहा। ब्लॉक के प्रधान अपने प्रदेश संगठन के आवाह्न पर आज दूसरे दिन भी आंदोलनरत रहे। प्रधानों ने अपने ब्लॉक संगठन के अध्यक्ष पान सिंह नेगी की अगुवाई में ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी, प्रर्दशन एवं धरना दिया। प्रधान लीलाधर जोशी एवं रेवती बिष्ट का कहना था कि मांग पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा, अभी ब्लॉक मुख्यालय पर धरना किया जा रहा है। उसके बाद भी सरकार ने उनकी मांगें पूरी नही की तो जिला मुख्यालय उपरांत देहरादून कूच किया जायेगा। प्रधानों की मुख्य मांगों में मनरेगा में 200 दिन रोजगार देने, श्रमांश बढ़ाने, प्रधानों का मानदेय बढ़ाने व सीएससी सेंटर को प्रतिमाह प्रतिग्राम सभा 2500रू की धनराशि के फरमान को वापस लेने की मांग की गयी है। प्रर्दशन में प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष पान सिंह नेगी, प्रदेश सचिव गोर्वधन प्रसाद, रेवती बिष्ट, लीलाधर जोशी,प्रेम बल्लभ, पुष्पा देवी, सुरेन्द्र रावत, इंद्रा देवी, पुष्पा, मंजू व भगीरथी सामिल रही।