अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर जताया आक्रोश, सीएमएस से की वार्ता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
पीपीपी मोड पर संचालित हो रहे जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कड़ा आक्रोश जताया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को देने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। यदि जल्द ही जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
शुक्रवार को एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गौरव सागर ने जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरएस राणा से वार्ता की। गौरव ने कहा कि जिला अस्पताल में टांके लगाने की सुविधा तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है। सामन्य जांचों के लिए भी मरीजों को निजी लैबों का सहारा लेना पड़ रहा है। प्लास्टर के लिए पट्टियां तक बाहर से मंगाई जा रही हैं। गौरव ने कहा कि सरकार ने जिला अस्पताल निजी हाथों में सौंपा है। जिसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि जल्द ही जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाएं दुरस्त नहीं की गई तो सरकार और स्थानीय विधायक के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। वार्ता करने वालों मेंं छात्र संघ अध्यक्ष ऑस्कर रावत, रोहित गुसाईं, त्रृषभ पंवार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *