क्रीड़ा प्रतियोगिताएं न होने पर जताया रोष

Spread the love

अभाविप ने श्री देव सुमन विश्व विद्यालय को भेजा ज्ञापन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्रीड़ा प्रतियोगिताएं नहीं होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रोष व्यक्त किया है। सदस्यों ने श्री देव सुमन विश्व विद्यालय को ज्ञापन देते हुए जल्द क्रीड़ा कलेंडर जारी करने की मांग की है।
गुरुवार को परिषद के सदस्यों ने महाविद्यालय प्राचार्य डॉ जानकी पंवार के माध्यम से विश्व विद्यालय को ज्ञापन भेजा। इस दौरान जिला संयोजक तरुण ईष्टवाल ने कहा कि कोविड-19 महामारी में क्रीड़ा प्रतियोगिताओं को रोक दिया गया था। लेकिन उसके बाद से परिस्थिति सामान्य होने के बाद भी विश्वविद्यालय द्वारा लगातार क्रीड़ा प्रतियोगिता की अनदेखी करते हुए क्रीड़ा कलैंडर भी जारी नहीं किया गया है, जो छात्र-छात्राओं के साथ अन्याय है। कहा कि एक तरफ विद्यार्थियों को खेल प्रतियोगिताओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं, विश्व विद्यालय अभियान को लेकर लापरवाह बना हुआ है। चेतावनी दी कि इस संबध में शीघ्र कोई कार्रवाई नहीं होने पर परिषद उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर अनुराग कंडवाल, शिवांशु शाह, मयंक विश्नोई, शेफाली, प्रतिभा, अनुराग थापा, क्षितिज,आयुष, सुधांशु आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *