मार्ग पर व्यवसायिक वाहन बंद करने पर जताया रोष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग पर व्यवसायिक वाहनों की आवाजाही बंद किए जाने पर लोगों ने रोष व्यक्त किया है। कहा कि एक ओर वह मार्ग को एलिवेटेड बनाने की मांग पर डटे हुए हैं और अब मार्ग पर व्यवसायिक वाहनों को बंद किया जा रहा है। इस दौरान मार्ग से गुजरने के लिए चिल्लरखाल चौकी के समीप व्यवसायिक वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी।
एक दिन पूर्व ही वन विभाग ने मार्ग पर व्यवसायिक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद धरना स्थल पर बैठे लोगों ने सिस्टम की इस कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया। मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने चैक पोस्ट पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही कई व्यवसायिक वाहनों के लिए बैरियर को भी खुलवाया। लोगों ने कहा कि मार्ग पर व्यवसायिक वाहनों की आवाजाही से ही क्षेत्र का बेहतर विकास होगा। सरकार को जल्द से जल्द मार्ग एलिवेटेड बनाते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना चाहिए। इस मौके पर मोहम्मद शमीम, ध्यान सिंह, शिवचरण धस्माना, धर्मेंद्र असवाल, नरेश धस्माना, कृपाल सिंह, पीताम्बर कप्तियाल, देवीदत्त, मोहन जोशी, कल्पना जोशी, सुशीला, आरती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *