निधन पर जताया रोष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आर्य समाज, झंडीचौड़ पूर्वी ने आर्य समाजी विमल तोमर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की। सदस्यों ने कहा कि किशनपुरी निवासी विमल तोमर का ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया था। कहा कि समाज सेवा में दिए गए विमल के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शोक व्यक्त करने वालों में सौरभ ध्यानी, आशीष केष्टवाल, मदनमोहन कुकरेती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *