विद्युत दरों में बढ़ोत्तरी पर जताया रोष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : एकेश्वर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में विद्युत दरों में बढ़ोत्तरी किए जाने पर रोष व्यक्त किया है। कहा कि सरकार बेरोजगारी व महंगाई से जूझ रही जनता का शोषण कर रही है।
शुक्रवार को नौगांवखाल स्थित एक बरात घर में बैठक का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश की जनता परेशान है। एक ओर जहां बेरोजगारी व महंगाई ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है, वहीं अब प्रदेश में विद्युत दरें भी बढ़ा दी गई हैं। कहा कि जनता का शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि विद्युत दरों को वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस आंदोलन को मजबूर होगी। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख जसपाल सिंह रावत, कल्याण सिंह रावत, कैलाश रावत, प्रताप सिंह बिष्ट, सुदीप कोहली, नरेंद्र कनपुडिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *