जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार जंगली जानवरों के बढ़ते मामलों पर अखिल भारतीय पूर्व-सैनिक सेवा परिषद ने रोष व्यक्त किया है। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
इस सबंध में सदस्यों ने उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। बताया कि पहाड़ों में लगातार जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन जंगली जानवर लोगों को अपना निवाला बना रहा है। कहा कि जंगली जानवरों के आतंक को रोकने के लिए गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है। पूर्व सैनिकों लिविंग रिलेशनशिव कानून को भी हटाने की मांग उठाई। कहा कि इससे देवी भूमि की छवि धूमिल हो रही है। पूर्व सैनिकों ने लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण के लिए भी गंभीरता दिखाने की मांग उठाई। कहा कि स्थानीय जनता लंबे समय से मार्ग निर्माण की मांग उठा रही है। ऐसे में सरकार को न्यायालय में मार्ग निर्माण में ठोस पैरवी करनी चाहिए। इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, संजय असवाल, हरीश खुगशाल, बलवान सिंह रावत आदि मौजूद रहे।