भूस्खलन रोकने का काम पूरा नहीं होने पर जताया रोष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर फरासू पुराने हनुमान मंदिर के पास भूस्खलन रोकने के किये जा रहे काम में तेजी ना लाने पर कांग्रेस नेताओं ने रोष प्रकट किया है। कहा कि लम्बे समय से काम चल रहा है, किंतु काम में कम मजदूर लगाये गये है, जिससे समय पर काम पूरा नहीं हो पा रहा है। कहा कि पिछले यात्रा काल तक काम पूरा हो जाना चाहिए था, किंतु अभी तक काम पूरा नहीं हो पा रहा है। जिससे अभी भी उक्त स्थान पर पत्थर गिरने का भय बना हुआ है।
राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग श्रीनगर के अधीन चल रहे उक्त काम में लगातार देरी हो रही है। करोड़ों रुपये का काम होने के बाद भी उक्त काम को समय पर पूरा नहीं किया जा रहा है। संबंधित ठेकेदार द्वारा कम टेक्नीनिकल कर्मी बुलाये गये हैं। कांग्रेस के पीसीसी सदस्य वीरेन्द्र सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी एवं कांग्रेस नेता पुष्पेन्द्र पंवार ने कहा कि फरासू में सरकार द्वारा भूस्खलन रोकने के लिए पहाड़ी को टेप किया जा रहा है, किंतु सरकार का कार्यकाल समाप्त होने पर भी उक्त काम पूरा नहीं हो सका। कहा कि काम में तेजी लाने के लिए किसी भी प्रकार के दिशा-निर्देश नहीं दिये गये है। जिस कारण आज फरासू में समय पर काम पूरा नहीं हो पा रहा है। लोगों ने कहा कि लोनिवि राजमार्ग विभाग भी संबंधी कार्यदायी संस्था से समय पर काम पूरा नहीं करा पा रहा है। पिछले यात्रा सीजन और बरसात होते ही उक्त स्थान पर मलबा व पत्थर आ जाते है, किंतु इसके बाद भी उक्त काम को समय पर पूरा नहीं कराया जा रहा है। जबकि यात्रा सीजन आने को दो-तीन माह का समय बच गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *