जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रखंड रिखणीखाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत कांडा के ग्रामीणों को पशुधन का मुआवजा न मिलने पर पीड़ित ने आक्रोश जताया। कहा कि वे विगत छ: वर्ष से मुआवजे का इंतजार कर रहे है, लेकिन अभी तक उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया है। ग्राम पंचायत जवाडीरौला-दियोड निवासी राम के बैल को वर्ष 2019 में गुलदार ने अपना निवाला बना दिया था, जिसकी सूचना कार्बेट फांउडेशन व वन विभाग के रेज कार्यालय मैदावन को लिखित रूप में दे दी गई थी। पीड़ित का कहना है कि कार्बेट फाउंडेशन की तरफ से वन विभाग को मुआवजा आनलाइन भेज दिया गया है, लेकिन वन विभाग की तरफ से अभी तक पीड़ित को मुआवजा नहीं दिया गया है। कहा कि कई बार वन विभाग से सपंर्क कर दिया है। लेकिन विभाग की तरफ से कोई सकारात्मक जबाव नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने वन विभाग से मुआवजा दिए जाने की मांग की है।