जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गृहमंत्री पर डा. आंबेडकर के अपमान का आरोप लगाते हुए सतपुली कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कहा कि इसके लिए गृहमंत्री व प्रधानमंत्री को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
शुक्रवार को सतपुली में कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। वक्ताओं ने काह कि गृहमंत्री बाबासाहेब और उनके संविधान को फैशन बता रहे हैं। गृह मंत्री ने आंबेडकर का अपमान किया है। इसके लिए देश की जनता उन्हें कभी भी माफ नहीं करेगी। जनता अपने इस आक्रोश को वोट के रूप में दर्ज करेगी। कहा कि बाबासाहेब संविधान निर्माता हैं। देश को दिशा देने वाले महान पुरुष हैं, उनका अपमान संविधान का अपमान है और देश की जनता इस अपमान को सहन नहीं करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, जगदंबा डंगवाल, मोहन नेगी, गंगा सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह नेगी, पूरण जैरवान, जगदीप नेगी, प्रीतम सिंह, अनिल पंवार, चंद्रमोहन सिंह, संजय रावत, देवेंद्र सिंह, रोहन नेगी, अम्मू रावत आदि मौजूद रहे।