विद्यालय बंद करने की सूचना पर जताया रोष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: आर्य कन्या इंटर कालेज बंद करने की सूचना पर अभिभावक संघ व विद्यालय प्रशासन ने रोष व्यक्त किया है। कहा कि आर्यकन्या इंटर कालेज शहर का सबसे पुराना विद्यालय है। ऐसे में इस तरह का निर्णय ठीक नहीं है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य रेनू नेगी ने कहा कि इस तरह की सूचना मिल रही है कि आर्य समाज आर्यकन्या इंटर कालेज को बंद करने का निर्णय ले जा रहा है। जबकि, यह विद्यालय वर्ष 1946 से लगातार संचालित हो रहा है। शहर के सबसे पुराने इस विद्यालय से पढ़कर कई छात्राएं आज आज देश के सर्वोच्च पदों पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। कहा कि एक तरफ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को संदेश दिया जा रहा ओर एक तरफ इस तरह के निर्णय लिए जा रहे हैं। स्थिति देखकर लगता है कि आर्य समाज अपने मूल उद्देश्य से भटक रहा है। वर्तमान में विद्यालय में चार सौ छात्राएं शिक्षा ले रही हैं। ऐसे में इनके भविष्य पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *