पहाड़ की समस्याओं को जताई चिंता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति ने पर्वतीय क्षेत्रों में व्याप्त समस्याओं को चिंता व्यक्त की है। कहा कि सरकार को पहाड़ के बेहतर विकास के लिए कार्य करना चाहिए।
सरोजनी देवी की पुण्यतिथि पर पहाड़ की संस्कृति औश्र सामुदायिक विरासत पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ से सांस्कृतिक और सामुदायिक विरासत एवं परस्पर सहयोग की भावना लुप्त होती जा रही है। पहाड़ में अतिथि देवो भव की भावनाएं अतीत का विषय बनकर रह गई हैं। इस मौके पर शिक्षाविद् सत्य प्रकाश थपलियाल, गजेंद्र सिंह रावत, चंद्र सिंह नेगी, कुंवर सिंह रावत, गंभीर सिंह असवा, प्रेम सिंह गुसाईं, नारायण सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *