सस्ता गल्ला की दुकानों में अनियमितता पर जताई नाराजगी

Spread the love

तहसीलदार पौड़ी सुशीला कोठियाल ने किया सस्ता गल्ला दुकानों का निरीक्षण
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : तहसलीदार पौड़ी ने तहसील पौड़ी के अंतर्गत विभिन्न सस्ता गल्ला दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पैडूलस्यूं-03 में स्थित सस्ता गल्ला की दुकान में अनियमितता पाई जाने पर नाराजगी व्यक्त की।
शुक्रवार को तहसीलदार सुशीला कोठियाल ने सस्ता गल्ला दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित राजस्व उप निरीक्षकों व सस्ता गल्ला विक्रेताओं को नियमों के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान पटवारी चौकी पैडूलस्यूं-03 में अनियमितता पाई जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने राजस्व उपनिरीक्षकों को निर्देशित किया कि समय-समय पर क्षेत्र का निरीक्षण कर उसकी जानकारी पंजिका में दर्ज करना सुनिश्चित करें। जिससे प्रत्येक कार्य की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकें। तहसीलदार ने पैडूलस्यूं-03 पटवारी चौकी पैडूल, गाडकामहर गांव, परसुण्डाखाल सस्ता गल्ला दुकानों का निरीक्षण कर पंजिकाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित चौकी निरीक्षक को निर्देशित किया कि पंजिकाओं का रख रखाव सही रूप से व्यवस्थित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर समस्त पंजिकाओं में हुए अधूरे कार्यों को पूर्ण करें। अभियान के दौरान जिन सस्ता गल्ला दुकानों में खामियां पाई गई उनमें सुधार के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त दुकानों में राशन की रेट लिस्ट, राशन खरीदने का समय सहित अन्य विवरण बोर्ड पर चस्पा करना सुनिश्चित करें। जिन लोगों द्वारा राशन ले जाया जा रहा है उनका विवरण पंजिका में अवश्य दर्ज करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *