मृत गोवंश नहीं उठाने पर जताई नाराजगी

Spread the love

लोकनिर्माण विभाग कालोनी में रहने वालों को निगम को दिया ज्ञापन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: सिद्धबली मार्ग स्थित लोक निर्माण विभाग कालोनी में पिछले चार दिन से मृत पड़े गोवंश को नहीं उठाने पर लोनिवि कर्मचारी व अधिकारियों के परिवार का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने निगम कार्यालय में पहुंचकर नगर आयुक्त से जल्द गोवंश को उठवाने की मांग की। कहा कि दुर्गंध के कारण परिवारों को संक्रामण बीमारियों का खतरा सताने लगा है।
मंगलवार को कर्मचारी व अधिकारियों के परिवार ने नगर निगम में पहुंच नगर आयुक्त से शिकायत की। बताया कि नगर निगम बनने के बाद उन्हें बेहतर विकास की उम्मीद थी। लेकिन, नगर निगम क्षेत्रवासियों की समस्याओं का भी निराकरण नहीं कर पा रहा है। हालत यह है कि उनकी कालोनी में पिछले चार दिन से एक गोवंश मृत पड़ा हुआ है। शिकातय के बाद भी नगर निगम गोवंश को उठाने की सुध नहीं ले रहा। पिछले चार दिन से दुर्गंध के कारण परिवारों का कालोनी में रहना भी दूभर हो गया है। ऐसे में संक्रामक बीमारियों का भी खतरा सताने लगा है। कालोनी वासियों ने जल्द समस्या का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि जनसमस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर दिनेश चंद्र टम्टा, अनिल कमार, संतोष जखमोला, रेसमा, पवन रावत, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *