अधिसूचना जारी करने पर जताया आभार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शासन की ओर से उत्तराखंड सरकारी सेवक पदोन्नति के लिए अर्हकारी सेवा में शिथिलीकरण संशोधित नियमावली 2023 की अधिसूचना जारी करने पर राजकीय शिक्षक संघ ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
यहां जारी एक बयान में राजकीय शिक्षक संघ पौड़ी के पूर्व जिला मंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय में शिक्षक कर्मचारियों के लिए पदोन्नति में शिथिलीकरण व्यवस्था थी, लेकिन बाद में वर्तमान सरकार द्वारा उक्त व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया था। शिक्षक व कर्मचारी विगत लंबे समय से उक्त व्यवस्था को पुन: लागू करने की मांग कर रहे थे। लंबे इंतजार के बाद सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांग को जायज मानकर अधिसूचना निर्गत कर दी गई है। कहा कि इससे विभिन्न विभागों में वर्षों से रिक्त पड़े पदों को पदोन्नति से भरने में आसानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *