मंत्री रेखा आर्या का आभार जताया

Spread the love

 

हल्द्वानी। मूल निवासी संघ के पदाधिकारियों ने बैठक कर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का आभार जताया है। उन्होंने बैठक कर उपनल, आउटसोर्स और संविदा भर्तियों में आरक्षण की मांग उठाई थी, जिसका मंत्री ने समर्थन किया है। शनिवार को हुई बैठक में जिला अध्यक्ष आरपी गंगोला ने बताया कि संघ ने एक सप्ताह पहले कैबिनेट मंत्री आर्या को पत्र भेजकर विभागों में खाली पड़े पदों को भरने व उपनल, आउटसोर्स व संविदा पर हो रही भर्तियों में अनुसूचित जाति व जनजाति के युवाओं को आरक्षण देने की मांग उठाई थी। इन मांगों का मंत्री ने समर्थन कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कहा कि इसके लिए वह उनका आभार जताते हैं। बैठक में गंगा प्रसाद, दीपक चन्याल, सुन्दर लाल, सचिन चंद्र, प्रकाश टम्टा, विनोद कुमार आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *