कैबिनेट मंत्राी का जताया आभार

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी एवं बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनुश्री पांथरी ने शारदानाथ स्नान घाट का लोकार्पण करने पर कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत एवं गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ नैथानी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नैथानी एवं कैबिनेट मंत्री डा. रावत के अथक प्रयासों से ही शारदानाथ स्नान घाट का पुनर्निर्माण संभव हो पाया है। लोकार्पण समारोह में बार काउंसिल सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी, अनूपश्री पांथरी, प्रमेश जोशी, मंजू नैथानी, डा. राहुल बहुगुणा, कुशलानाथ, अतर सिंह असवाल, दिनेश असवाल, विकास पंत, वेदव्रत शर्मा सहित कई अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *