निधन पर जताया शोक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: वरिष्ठ नागरिक संगठन व ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच की ओर से भाजपा नेत्री सुधा सती के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की।
बालासौड़ में आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि समाज हित के लिए दिए गए सुधा सती के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शोक व्यक्त करने वालों में विचार मंच के अध्यक्ष प्रवेश चंद्र नवानी, जनार्दन प्रसाद ध्यानी, प्रभाकर ध्यानी, विद्या नवानी, शिव प्रकाश, राकेश मोहन, नरेंद्र सिंह रावत, जगमोहन भारद्वाज, प्रदीप अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, जयवीर सिंह दिनेश ध्यानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *