बंसती रावत के निधन पर जताया शोक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : राधा कृष्ण कीर्तन मंडली सतपुली की अध्यक्ष श्रीमती बसंती रावत का गुरूवार को निधन हो गया है। वह बचपन से ही राधा कृष्ण मंदिर सतपुली की सेवा कर रही थी। उनके निधन की खबर से सतपुली बाजार में शोक के लहर दौड़ गई।
बसंती रावत ने सतपुली कीर्तन मंडली को कई मुकाम दिलवाए। उन्होंने उत्तराखंड ही नहीं राम जन्म भूमि, कृष्ण जन्मभूमि सहित अन्य विभिन्न धार्मिक स्थानों की यात्राएं भी कार्रवाई। उनके निधन पर सतपुली की राधा कृष्ण कीर्तन मंडली एवं स्थानीय व्यापारों ने शोक व्यक्त किया। कीर्तन मंडली की महिलाओं ने भी दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया। कहा कि बसंती रावत के त्याग, बलिदान को सतपुली कीर्तन मंडली हमेशा याद रखेगी। शोक व्यक्त करने वालों में सुनीता रौतेला, पाराशरी देवी, लक्ष्मी देवी, चंद्रकला देवी, मंजू देवी, गुड्डी देवी, पूर्णिमा बिष्ट, व्यापार संघ के अध्यक्ष जयदेव नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता सतपुली पुष्पेंद्र राणा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *