रेल हादसे पर जताया शोक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने उड़ीसा रेल हादसे पर दु:ख व्यक्त करते हुए दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही घायल लोगों के शीघ्र ठीक होने की कामना की है।
जौनपुर स्थित परिषद कार्यालय में आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि इस हादसे ने देश को झकझोर कर रख दिया है। ऐेसे हादसों से भविष्य में सीख लेने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटना फिर न हो। मौके पर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोक व्यक्त करने वालों में जीके बड़थ्वाल, सीपी डोबरियाल, अनूप बिष्ट, सुरेश रावत, विनोद ध्यानी और श्रीकांत नौंगाई सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *