वाद दाखिल करने का अधिकार देने पर जताई खुशी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कोटद्वार बार एसोसिएशन ने उच्च न्यायालय की ओर से अपर जिला व सत्र न्यायाधीश को वाद दाखिल करने का अधिकार देने पर खुशी व्यक्त की है। कहा कि अब तक वाद दायर करने के लिए अधिवक्ताओं को कोटद्वार से पौड़ी जिले की दौड़ लगानी पड़ती थी।
बुधवार को बार एसोसिएशन कोटद्वार की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पंत ने बताया कि अब तक अधिवक्ताओं व वादकारियों को वाद दाखिल करने के लिए जिला व सत्र न्याधीश पौड़ी जाना पड़ता था। जिससे वादकारी का समय व धन दोनों बर्बाद होता था। उच्च न्यायालय ने अधिवक्ताओं व वादकारियों के हितों को देखते हुए अपर जिला व सत्र न्यायाधीश को वाद, जमानत प्रार्थना पत्र व रिविजन को दाखिल करने का अधिकार दिया है। इस मौके पर चंद्रमोहन बड़थ्वाल, ध्यान सिंह नेगी, रवींद्र जजेड़ी, सुनील डोबरियाल, रजनीश रावत, रश्मि चंदोला जोशी, सुरेश पोखरियाल, जितेंद्र रावत, सुनील खत्री, विकास कुमार, प्रवेश रावत, सुनीता थापा, रचना शर्मा, अजीत अग्रवाल, सरिता रानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *