मान्य भाटिया की उपलब्धि पर जताई खुशी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : देहरादून के वेनटेज हॉल गल्र्स रेजिडेंशियल स्कूल की 10 छात्राओं ने वल्र्ड स्कॉलर्स कप दोहा ग्लोबल राउंड प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें कोटद्वार के व्यापारी गौरव भाटिया की पुत्री मान्या भाटिया ने 6 मैडल जीत कर येल यूनिवर्सिटी यूएसए के अगले राउंड के लिए क्वालीफाई किया। साथ ही स्कूल की 9 लड़कियों ने भी प्रतियोगिता के अगले राउंड के लिये क्वालीफाई किया। मान्या की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता ने मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *