ड कविता को राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन होन पर जताई खुशी

Spread the love

रुद्रप्रयाग। ड कविता भट्ट शैलपुत्री को साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश का अखिल भारतीय आचार्य रामचन्द्र शुक्ल (आलोचना) पुरस्कार के लिए चयनित होने पर जनपद के विभिन्न लोगों ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि कविता ने साहित्य के क्षेत्र में उत्ष्ट कार्य करते हुए निरंतर सफलताएं हासिल की है। ड कविता भट्ट टिहरी गढ़वाल में जन्मी है। जबकि कोटमा कालीमठ में उनका ससुराल है। उनकी इस महती उपलब्धि पर समस्त प्रदेश वासियों, साहित्य जगत और व्यापक स्तर पर उनके पाठकों व प्रशंसकों ने खुशी व्यक्त की है। रुद्रप्रयाग मुख्यालय से लेकर केदारघाटी की कालीमठ और मदमहेश्वर घाटी में खुशी की लहर है। ड़ भट्ट ने इस पुरस्कार के लिए अपने चयन हेतु अकादमी के निदेशक, निर्णायक मंडल तथा अकादमी और संस्ति मंत्रालय को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार मिलने से उनका दायित्व और भी अधिक बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि वे अब पूर्व से भी अधिक परिश्रम करके शैक्षणिक और साहित्यिक जगत को नई तियां समर्पित करती रहेंगी। ड़क कविता भट्ट शैलपुत्री की लेखनी से अब तक 24 पुस्तकें और सैकड़ों रचनाएं सृजित हुई हैं। वर्ष 2020 में उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद की सलाहकार सदस्य भी मनोनीत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *